भदोही, अप्रैल 7 -- भदोही, संवाददाता। शराब तस्करी करने के दोषी महिला को कोर्ट ने न्यायालय उठने तक की सजा दी है। साथ हीर एक हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि जिले के कोइरौना थाने की पुलिस ने 19 मार्च 2019 को चेकिंग के दौरान मैलौना रोड के किनारे नेवाजी मोड़ से करीब दो मीटर जंगीगंज की तरफ मुन्ना बिन्द के घर एक महिला को अवैध देशी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया था। आरोपित महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया था। साक्ष्यों एवं कागजातों को कोर्ट में पेश करने के बाद से लगातार पुलिस, मॉनिटरिंग सेल एवं एपीओ अभिषेक कुमार पैरवी कर रहे थे। ऐसे में सोमवार को अरिजीत सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय भदोही-ज्ञानपुर ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने शराब तस्करी करने के दोषी अभियुक्ता को जुर्म स्वीकृति के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.