मुख्य संवाददाता, जुलाई 20 -- UP News: पंजाब-हरियाणा से बिहार व झारखंड में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की जा रही है। शनिवार को आगरा जिले के एत्मादपुर पुलिस ने सायरन बजाती हुई जा रही एंबुलेंस पकड़कर इस नेटवर्क का खुलासा किया। एंबुलेंस में मरीज नहीं, बल्कि 80 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके आगे एक थार चल रही थी, ताकि रास्ते में रोकने पर गंभीर मरीज होने का बहाना बनाया जा सके। पूछताछ में सामने आया कि तस्करों ने शराब की ढुलाई के लिए विशेष रूप से एंबुलेंस खरीदी थी। डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि पंजाब से बिहार के पूर्वी चंपारण के लिए शराब की खेप भेजी जा रही है। पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के पास गढ़ी रामी मार्ग पर एंबुलेंस को रोक लिया। उसके आगे बिहार नंबर की एक थार चल रही थी, जिसमें चार युवक सवार थे। वे पुलिस से उलझ ग...