शराब तस्करी करने वाला वांछित टॉप-10 बदमाश गिरफ्तार
पटना, जून 25 -- एसटीएफ ने रानी तालाब थाना क्षेत्र से शराब तस्करी करने वाले वांछित टॉप-10 बदमाश मुकेश दास को गिरफ्तार किया है। मालसलामी के बुंदेल टोली निवासी आरोपित पर मालसलामी थाना में शराब तस्करी के सात केस दर्ज हैं। उसके खिलाफ मार्च महीने में मालसलमी थाना में शराब तस्करी का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। मुकेश दास वैशाली से शराब की खेप लाकर उसकी आपूर्ति पटना में करता था। शराब तस्करी में पुलिस ने उसे कई बार गिरफ्तार भी किया था। लेकिन जमानत पर छूटने के बाद वह दोबारा शराब की तस्करी करने लगता था। उसके खिलाफ मालसलामी थाने में शराब तस्करी के कई केस दर्ज हैं। कई मामले में वह फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। लेकिन वह पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। लिहाजा उसकी गिरफ्तारी के लिए उसका नाम जिला के टॉप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.