देहरादून, मार्च 13 -- हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने शराब तस्करी और सट्टा खेलने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी के निर्देश पर अवैध देशी-विदेशी शराब, स्मैक, चरस, गांजा और जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर ने थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मोहल्ला कडच्छ निवासी कैलाश पुत्र भवानी प्रसाद को 50 पव्वे अवैध देशी शराब माल्टा मार्का के साथ गिरफ्तार किया। वहीं घास मंडी वाल्मीकि बस्ती निवासी भारत पुत्र स्व. मोहन को सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। उसके पास से सट्टा पर्ची, पेन, डायरी और 1480 रुपये नकद बरामद किए गए। इसकी पुष्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.