आगरा, फरवरी 4 -- नगर निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अपना अभियान और तेज कर दिया है। अब नियमों की अनदेखी करने वालों पर सीधी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में निगम की प्रवर्तन टीम ने शराब के ठेकों के पास चल रही कैंटीनों पर अचानक छापेमारी की। टीम जब सदर भट्ठी इलाके में पहुंची तो वहां कुलदीप की कैंटीन और हींग की मंडी क्षेत्र में सुनील की कैंटीन पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलासों का धड़ल्ले से इस्तेमाल होता मिला। जांच के दौरान मौके से बड़ी तादाद में प्लास्टिक के गिलास बरामद भी किए गए। जुर्माना वसूला और सख्त चेतावनी टीम ने मौके पर ही दोनों कैंटीन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूला। इसके साथ ही अधिकारियों ने उन्हें सख्त हिदायत दी है कि अगर भविष्य में दोबारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए, तो उनके ...