कन्नौज, मार्च 29 -- कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र में शराब ठेके से घर लौट रहे एक युवक के साथ दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है। शुक्लनपुरवा निवासी राजेश शुक्ला पुत्र धर्म प्रकाश शुक्ला ने ठठिया थाना प्रभारी को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे वह भदौसी स्थित देशी शराब ठेके पर अपने मजदूरों के लिए शराब लेने गया था। वापस लौटते समय जैसे ही वह ठेके से बाहर निकला, तभी विकास यादव पुत्र शिवमान और रोहित पाल पुत्र राजेश पाल निवासी पलिया बुजुर्ग (कानपुर नगर) ने उसे घेर लिया। आरोप है कि दोनों ने लात-घूंसों व लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे राजेश को गंभीर चोटें आईं। मारपीट के दौरान गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने जान से मारने क...