औरैया, मार्च 10 -- कुदरकोट। कुदरकोट थाना क्षेत्र में शराब ठेके पर हंगामा करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान वैवाह शराब ठेके के पास भीड़ और शोर-शराबे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दो व्यक्ति सेल्समैन से उधारी के पैसे को लेकर विवाद कर रहे थे। पुलिस ने जर्मननाथ पुत्र लाखननाथ और ब्रजेश नाथ पुत्र अनारनाथ निवासी चन्हैया जोगियान को गिरफ्तार लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...