इटावा औरैया, अप्रैल 21 -- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अंग्रेजी शराब के ठेके पर एक सेल्समैन के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने दो नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जनकपुर निवासी कुंजेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मामा पवेंद्र सिंह का ग्राम पूठन में अंग्रेजी शराब का ठेका है। जहां वह सेल्समैन के रूप में काम करता है। आरोप है कि 14 अप्रैल को ग्राम पूठन निवासी आसू, नया नगरा निवासी सनोज व चार अज्ञात लोग ठेके पर पहुंचे और उसके मामा के बारे में पूछताछ करने लगे। यह भी पढ़ें- दुकान के सामने पेशाब करने से रोका तो तोड़फोड़ मामा के वहां न होने की जानकारी देने पर आरोपियों ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे कुंजेश गंभीर रूप से घायल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.