विकासनगर, मई 25 -- सेलाकुई नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने देसी शराब की दुकान के कर्मचारी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सोमवार को प्रदर्शन किया। नाराज कर्मचारियों ने कूड़े से भरी गाड़ियां शराब ठेके के बाहर खड़ी कर दुकान के सामने कूड़े का ढेर लगा दिया। जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। बाद में किसी तरह पुलिस ने कर्मचारियों को समझा कर शांत किया और कूड़े का ढेर हटवाया। यह भी पढ़ें- शराब ठेके के बाहर कूड़ा डालकर जताया विरोध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...