शाहजहांपुर, जून 29 -- कांट। ग्राम रमापुर स्थित देशी शराब के ठेके के पास रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान लोधीपुर निवासी जुनैद (30) पुत्र लईक अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। यह भी पढ़ें- रेलवे कालोनी परिसर में युवक का मिला शव प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था। यह भी पढ़ें- शराब ठेके के पास संदिग्ध हालात में मिला मजदूर का शव

हिंदी ...