बांदा, मार्च 23 -- बांदा संवाददाता। ग्राम तरहटी कालिंजर में आबादी के मध्य व कालिंजर बघेलाबारी मुख्य सड़क, शारदा मंदिर के समीप शराब ठेका को हटाए जाने के लिए लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा है। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कहा कि मुख्य सड़़क पर देशी शराब की दुकान है। यहां पर शराबियों का जमावड़ा हमेशा बना रहता है। इससे सड़क पर आए दिन गाली-गलौज व मारपीट का नजारा रहता है। शारदा मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को छींटाकशी व गंदगी का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालुओं को फब्तियों का सामना करना पड़ता है। गंदगी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणो ने शराब ठेके की दुकान बस्ती से बाहर खुलवाए जाने की मांग की है। इस दौरान सुरेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.