हरदोई, फरवरी 15 -- बावन। बावन क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में खुले शराब ठेका को हटाने की मांग ग्रामीणों ने की है। रविवार को स्थानीय लोगों ने नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन से शराबियों के हुड़दंग से होने वाली दिक्कतों से निजात दिलाने की गुहार लगाई। महिलाओं व पुरुषों ने कहा कि शराबी आए दिन हंगामा करते हैं। राह चलते लोगों से बदसलूकी करते हैं। महिलाओं व बच्चों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। इसलिए शराब ठेका को किसी दूसरी जगह पर स्थापित कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...