मैनपुरी, मार्च 5 -- नवीगंज। चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तिलियानी में देशी शराब ठेका सेल्समैन और उसके पिता पर गांव के एक युवक के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है। सेल्समैन ने बचाव को पहुंची महिला की अंगुली दांतों से चबा कर चोटिल कर दी। गांव में बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सेल्समैन को हिरासत में लिया है। वहीं पीड़ित पक्ष द्वारा सेल्समैन के खिलाफ तहरीर दी गई है। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलियानी में गुरुवार दोपहर साढ़े बारह बजे के लगभग ग्रामवासी विवेक पुत्र रामकुमार गांव के ही भल्लू पुत्र रामप्रकाश के साथ खेतों की तरफ गया था। भल्लू रास्ते में पड़ने वाले ठेके से शराब लेने चला गया तो विवेक ने हंसी मजाक में गाली देते हुए उसे बुलाया जिस पर ठेका सेल्समैन आकाश चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी नगला महुआ और उसके पिता राजेंद्र चौहान ने गलती स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.