आगरा, मार्च 5 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद उर्फ अंडऊआ नगला निवासी महावीर पुत्र लीलाधर ने शराब ठेका सेल्समेन पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में महावीर ने बताया है कि वह पड़ोसी गांव सिरमोर में चार बजे शराब लेने गया। यहां सेल्समेन से कहासुनी हो गई। इस पर सेल्समेन ने साथी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित को चिकित्सीय परीक्षण व उपचार के लिए गंजडुंडवारा सीएचसी में भर्ती कराया है और तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...