महोबा, जनवरी 16 -- महोबा, संवाददाता। जुआ में शराब ठेका की रोकड हारने के बाद सेल्समेन ने खुद को बंधक बनाकर लूट की घटना की कहानी रची। पुलिस ने जब आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो घटना स्थल के पूर्व सेल्समैन बिना बैग के दिखा। पूछताछ में सेल्समैन ने लूट की खुद के द्वारा रची गई कहानी की सच बताया तो खाकी दंग रह गई। नगर के कसौराटोरी भीतरकोट निवासी सुभाष चंद्र ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुलपहाड़ में कंपोजिट शराब ठेका नंबर एक में वह पार्टनर हैऔर ठेका में देवचंद्र उर्फ भोला यादव निवासी खन्ना सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। 13 जनवरी को जब सेल्समैन शराब ठेका से वापस लौट रहा था तो पचपहरा गांव के पास स्थित गोशाला के पास दो बाइक सवारों ने रास्ता रोककर मारपीट कर बंधक बनाया और रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। 1 लाख 50 हजार की ...