जहानाबाद, मार्च 10 -- जहानाबाद। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में की जा रही छापामारी के क्रम में पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग जगहों पर सर्च अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट किया और निर्मित शराब जब्त की। खबर के अनुसार धंधेबाजों के द्वारा छुपाकर रखा हुआ करीब 250 किलो जावा महुआ मिला जिससे वहीं पर विनष्ट कर दिया गया। इस दौरान करीब 73 लीटर निर्मित महुआ शराब भी मिलीजिसे जप्त किया गया। इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...