हरदोई, जनवरी 24 -- हरदोई। महिला को मायके से घर बुलाने के लिए पति ने फोन किया। इस पर पत्नी ने जवाब दिया कि पहले वह शराब छोड़ो। उसके बाद ससुराल आऊंगी। इसी बात से आहत होकर शुक्रवार रात को युवक ने गांव के बाहर पेड़ में मफलर के फंदे से लटक जान दे दी। नकैला पुरवा माजरा मेडुवां गांव निवासी 30 वर्षीय छोटेलाल मेहनत मजदूरी करता था। कुछ सालों से नशे का आदी भी हो गया था। इसी बात से नाराज होकर करीब 15 दिन पहले उसकी पत्नी अर्चना मायके पिहानी थाना क्षेत्र के चुन्नी पुरवा चली गई थी। पुलिस के मुताबिक छोटेलाल ने शुक्रवार की शाम को पत्नी अर्चना के पास फोन किया और घर बुलाने के लिए कहा। इस पर अर्चना ने छोटेलाल से कहा कि जब वह शराब का नशा छोड़ेगा तब वह घर आएगी। इसी बात से आहत होकर छोटेलाल ने रात में ही गांव के बाहर जामुन के पेड़ में मफलर के फंदे से लटक कर जान ...