रांची, मार्च 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड में करीब 750 करोड़ रुपये के चर्चित शराब घोटाले के मुख्य आरोपी और भाटिया वाइंस एंड कंपनी के मालिक भूपेंद्र सिंह भाटिया को झारखंड हाईकोर्ट से झटका लगा है। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने मंगलवार को उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। इस मामले में भूपेंद्र सिंह भाटिया को पहले भी राहत नहीं मिली थी। सितंबर में एसीबी की विशेष अदालत ने भी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बावजूद भाटिया लंबे समय से फरार चल रहा है। जांच के शुरुआती दौर में इस शराब घोटाले की राशि करीब 38 करोड़ रुपये आंकी गई थी, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ ही यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 750 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। आरोप है कि भाटिया वाइंस एंड कंपनी ने बिना वैध एग्रीमेंट के ही शराब की बिक्री की और प्लेसम...