रांची, अप्रैल 8 -- रांची। शराब घोटाला केस के आरोपी जेल में बंद नवीन केडिया को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को रांची एसीबी के विशेष कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। पिछले बुधवार को नवीन केडिया की याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई थी। कोर्ट ने एसीबी और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। नवीन को एसीबी की टीम ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...