शराब घोटाले की सीबीआई जांच की मांग पर जवाब तलब
रांची, अगस्त 25 -- रांची, संवाददाता। झारखंड में हुए कथित शराब घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने राज्य सरकार से याचिका की मेंटेबिलिटी (सुनवाई योग्य होने या नहीं) और इससे जुड़े तथ्यों पर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई एक अक्तूबर को होगी। मालूम हो कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से जनहित याचिका दाखिल कर झारखंड में हुए कथित शराब घोटाले की सीबीआई जांच कराने का आदेश देने का आग्रह किया गया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि शराब घोटाले में आईएएस अधिकारी समेत कई हाई प्रोफाइल लोग शामिल हैं। यह भी पढ़ें- रिनपास में स्थायी निदेशक नहीं होने के मामले में मांगा जवाब यह भी पढ़ें- फार्मेसी काउंसिल में भ्रष्टाचार की करें जाच : बाबूलाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.