नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को विधानसभा सदन में शराब घोटाले को लेकर पूर्ववर्ती आप सरकार पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि दिल्ली आबकारी नीति पर कैग रिपोर्ट ने बड़ी अनियमितताओं का खुलासा किया है और अब सच को दबाया नहीं जा सकता है। विधानसभा में आबकारी नीति पर कैग रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती आप सरकार द्वारा इस नीति को सोच-समझकर बनाया गया था। कैग रिपोर्ट और लोक लेखा समिति की टिप्पणियां यह दिखाती हैं कि कई विभागों में गड़बड़ियां हुईं। मंत्री ने कहा कि कैग रिपोर्ट के अनुसार 17 नवंबर 2021 से 31 अगस्त 2022 के बीच दिल्ली को लगभग दो हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह नीति कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई थी। पूरी प्रक्रिया को दरक...