रांची, मार्च 16 -- रांची, संवाददाता। झारखंड में शराब घोटाले में काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार आरोपी कारोबारी नवीन केडिया को सोमवार को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पूर्व पांच दिनों की पुलिस रिमांड की अवधि पूरी समाप्त होने पर एसीबी ने उसे एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया। एसीबी ने उससे 12 से 16 मार्च तक पूछताछ की। एसीबी ने फरार चल रहे छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी नवीन केडिया को गिरफ्तारी के बाद उसे एसीबी कोर्ट में बुधवार को पेश किया था। आरोपी को व्हीलचेयर पर बैठाकर अदालत में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...