कानपुर, मई 11 -- कानपुर, संवाददाता। हनुमंत विहार में शराब के लिए रुपये न मिलने से नाराज ऑटो चालक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। लपटों में खुद को घिरा देख उसने नाली में गिरकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने झुलसे चालक को उर्सला में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक है। कर्रही ठाकुर चौराहा के पास रहने वाले मदन गुप्ता के दो बेटे हैं, जिसमें बड़ा मनीष और छोटा बेटा विकास हैं। विकास ने बताया कि करीब छह साल पहले बड़े भाई मनीष ने लव मैरिज की थी। इसके बाद से वह पत्नी सीमा और चार साल की बेटी शिवानी के साथ अलग रहता है, जबकि मनीष शराब का लती है। पहले उसे स्टूडियो खुलवाया गया था, लेकिन उसने कैमरा व अन्य सामान बेचकर शराब पी ली। फिर परिवारवालों ने विश्वास कर उसे ऑटो दिलवाई, जिसे भी उसने किसी और को चलाने के लिए दे दिया। सोमवार दोपहर मनीष उसके स्टूडियो पर पहु...