हापुड़, अप्रैल 18 -- शनिवार कि सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक शराब के लिए पैसे न मिलने से नाराज होकर बृजघाट गंगा पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। और गंगा पुल से बार बार कूदने का प्रयास करता रहा। करीब आधा घंटे बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सकुशल गंगा पुल से उतारा और परिजनों ने भी राहत की सांस ली।मुरादाबाद जनपद के गांव मंझोला निवासी नागेंद्र ने बताया कि वह अपने पिता अजय और माता के साथ शनिवार को बृजघाट गंगा स्नान के लिए आए थे। बृजघाट पहुंचने पर पिता अजय ने माता से शराब के लिए पैसे मांगने लगे। यह भी पढ़ें- हाईवोल्टेज ड्रामा: शराब के पैसे न मिलने पर युवक गंगा पुल पर चढ़ा, हड़कंप पैसे न देने पर पिता गंगा पुल पर चढ़ गए और वहां से कूदने का प्रयास करने लगे। युवक को गंगा पुल पर चढ़ा देख परिजनों और श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।ये सब हाई वोल्...