पाकुड़, अप्रैल 27 -- थाना क्षेत्र के बासमती कृष्णा टोला में शराब के अत्यधिक सेवन से 37 वर्षीय प्रदीप पाल की मौत हो गई। मृतक पेशे से बढ़ई का काम करता था। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, जिसके बाद सोमवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की पत्नी निरासी देवी ने बताया कि रविवार को प्रदीप शराब के नशे में घर लौटा था। घर में विवाद के बाद उसे अचानक उल्टियां होने लगीं। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घर लौटने पर वह सो गया, लेकिन रात में परिजनों द्वारा काफी उठाने के प्रयास के बाद भी उसकी कोई हलचल नहीं हुई। बता दें कि मामले में शुरुआती चर्चा जहर खाने की थी, जिसे लेकर पुलिस भी सतर्क दिखी।इधर, एसआई कविंद्र मिश्रा और एएसआई संतोल मुर्मू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.