बिहारशरीफ, मई 11 -- शेखपुरा। उत्पाद पुलिस ने सोमवार को स्टेशन रोड में छापामारी कर आनंद कुमार को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान चार बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। इसके अलावा 12 पियक्कड़ों को भी गिरफ्तार किया गया है। बस डिपो में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। नि.स. (शेखपुरा से मनोज कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...