मधुबनी, जुलाई 20 -- हरलाखी,एक संवाददाता। एसएसबी 48वीं वाहिनी खौना व पिपरौन कैंप के जवानों की अलग अलग कार्रवाई में शराब के साथ महिला समेत दो धंधेबाज गिरफ्तार हुए हैं। जानकारी के मुताबिक खौना एसएसबी कैंप के जवानों ने 402 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा है। जिसकी पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के बैरा निवासी सत्यदेव साह के रूप में हुई है। एसएसबी के पूछताछ में धंधेबाज ने बताया कि वो नेपाल के खरियानी से निवासी पप्पू से शराब लेकर विशौल गांव निवासी संजय यादव को देने जा रहा था। वहीं पिपरौन कैंप के जवानों ने 886 बोतल नेपाली देसी शराब व बियर के साथ एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सोठगांव निवासी ब्रह्मदेव सदा की पत्नी रेवती देवी के रूप में हुई है। दोनो कार्रवाई में एसएसबी जवानों ने जब्त शराब के साथ धंधेबाज को अग्रिम कार्र...