बक्सर, मार्च 14 -- पेज तीन के लिए --- नावानगर। बासुदेवा पुलिस ने एनएच 120 पर आथर काली मंदिर के पास शनिवार को छापेमारी कर 30 लीटर शराब के साथ एक बाइक सवार धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज आथर बिंद टोली गांव निवासी देवराज बिंद है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धंधेबाज बाइक पर शराब लेकर अपने गांव आ रहा था। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद तत्काल चिन्हित रास्ते में वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। जांच के दौरान बाइक सवार धंधेबाज पुलिस को देख भागने लगा। जिसका पीछा कर शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाज को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.