समस्तीपुर, मार्च 5 -- सिंघिया, निसं। होली के पूर्व संध्या पर पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुम्भा गांव में अशोक सिंह के घर छापेमारी कर 22.125 लीटर विदेशी शराब बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने उनके पुत्र अविनाश कुमार सिंह उर्फ़ छोटू क़ो गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया की छोटू शराब धंधेवाज है। पूर्व में भी वह शराब बेचने के आरोप में दो बार जेल की हवा खा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...