आरा, जून 2 -- कोईलवर, एक संवाददाता। गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर बाजार पर आठ सौ लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मौके से शराब के साथ एक बोलेरो और एक अपाची मोटरसाइकिल समेत दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी रंजीत कुमार और राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गीधा दलित मोहल्ले में थोक भाव में रोज देसी शराब पहुंचती है। मोहल्ले में शराब पकड़ने गई पुलिस पर पथराव की घटनाएं भी हो चुकी हैं। हालांकि आज तक यह अवैध धंधा नहीं रुक पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...