जहानाबाद, फरवरी 14 -- अरवल, निज संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान उमैराबाद मोड़ के पास से छह बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम मिथलेश कुमार है जो सासाराम का रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर रामनगर मोड़ के पास से 20 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी के मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी मुन्ना कुमार पटना जिले का रहने वाला है। इस संबंध में उत्पाद थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि दोनों मामले में केस दर्ज किया गया है एवं गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारी को जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि लगातार अभियान चलाकर वाहन जांच की जा रही है ताकि कहीं से किसी प्रकार की शराब इधर से उधर नहीं ले जाया जा सके।

हिंदी हि...