कटिहार, अप्रैल 20 -- हसनगंज, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कारवाई करते हुए भारीडीह, पीपरा आदि गांवों में छापेमारी अभियान चलाकर 25 लीटर देसी व 5.07 लीटर विदेशी शराब के साथ दो महिला व एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया है। मौके पर थानाध्यक्ष निक्की ने बताई कि थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध कारवाई करते हुए पुलिस ने गुप्त सूचना पर भारीडीह पीपरा आदि गांवों में छापेमारी अभियान चलाकर कुल 30.07 लीटर देसी व विदेशी शराब के साथ कुल तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी तस्कर के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में कार से 328 लीटर विदेशी शराब बरामद मौके पर थानाध्यक्ष निक्की ने बताई कि थाना क्षेत्रों मे...