औरंगाबाद, जनवरी 3 -- रिसियप थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सड़सा गांव में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सड़सा गांव निवासी रामकुमार सिंह और बारूण थाना क्षेत्र के उर्दीना गांव निवासी रंधीर प्रताप सिंह शामिल हैं। यह कार्रवाई अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी सोनालीश्री ने की। पुलिस के अनुसार, गश्ती के क्रम में पुलिस वाहन को देखते ही रामकुमार सिंह भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने शराब धंधे में संलिप्तता स्वीकार की। सत्यापन के लिए जब पुलिस उसके घर तलाशी लेने पहुंची तो वहां मौजूद दूसरे अभियुक्त रंधीर प्रताप सिंह ने पुलिस के साथ गाली-गलौज की और वर्दी खींचने का प्रयास किया। मौके से उसे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान घर से 10 लीटर महुआ चुलाई और 11 बोतल देशी शराब ...