बक्सर, मई 28 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय पुलिस ने गुरुवार को छह लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब की खेप ढोने में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस संध्या गश्ती पर निकली थी। इसी दौरान मुगांव नहर के समीप दो युवक संदिग्ध परिस्थिति में आते-जाते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों घबराने लगे, जिससे जवानों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने तत्काल दोनों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से छह लीटर देसी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आथर विंदटोली निवासी विनोद बिंद और रितु बिंद के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुम...