गोपालगंज, मार्च 9 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 340 बोतल शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्करों की दो बाइक भी जब्त की। उत्पाद विभाग की टीम ने नगर थाने के बैरिया खवाजेपुर, कुचायकोट के बखरी एवं माधव मठ तथा विश्वम्भरपुर थाने के सिपाया इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप कार्रवाई करते हुए शराब बरामद की। गिरफ्तार तस्करों की पहचान महम्मदपुर थाने के केशवगौरा गांव निवासी राजेश सहनी तथा सीवान जिले के पचरूखी थाने के चौमुखा गांव निवासी उपेन्द्र कुमार प्रसाद के रूप में की गई है। मामले में दोनों तस्करों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.