गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- मांझागढ़ । थाना क्षेत्र के भैसही गांव में सोमवार को पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान छापेमारी कर शराब के साथ दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। 48 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। गांव के जीतेन्द्र बीन तथा भड़कुईया गांव के विक्रमा राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...