औरंगाबाद, दिसम्बर 22 -- कासमा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के खैरा गांव के समीप से बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक पर लदी 120 लीटर देसी महुआ शराब और 6 लीटर 750 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के सोनपुर बिगहा निवासी कृष्ण यादव के पुत्र अखिलेश कुमार और कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ गांव निवासी स्वर्गीय बैजनाथ रवानी के पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...