सीवान, मार्च 3 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के सिसवन दियारे में पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर यूपी के बलिया जिला के रेवती थाना क्षेत्र के गमहारी टोला गांव निवासी रामाशंकर यादव व छठठू यादव है। छापामारी के दौरान इन दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन दोनों के पास से लगभग 55 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...