बक्सर, मई 2 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस ने मुंगाव नहर पुल के समीप से बाइक सवार तीन युवकों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गश्ती के दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक मुंगाव गांव की ओर आते दिखाई दिए। जैसे ही युवकों की नजर पुलिस पर पड़ी, वे घबराकर भागने लगे। उनकी गतिविधि को देखते हुए पुलिस को शक हुआ और तत्काल उनका पीछा किया गया। कुछ दूर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने बाइक को रुकवाकर तलाशी ली। इस दौरान बाइक में छिपाकर रखी गई 750 एमएल की एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मुंगाव गांव निवासी नागेंद्र राय,सत्यम सिंह और कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि बरामद शराब और बाइक को जब्त कर लि...