शराब के साथ तीन धराए, बाइक जब्त
गोपालगंज, अप्रैल 16 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को कुचायकोट के जलालपुर रोड, गोपालपुर के डूमरिया रोड व जादोपुर दियारा बांध के किनारे से 205 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्करी में शामिल तीन बाइक भी जब्त की गिरफ्तार तस्करों में कटेया थाने के मठिया गांव के दिलीप कुमार, यूपी के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाने के रामपुर बांगर गांव के दशरथ कुमार व जादोपुर थाने के बरईपट्टी नवादा गांव के जगत महतो शामिल हैं। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी तस्कर यूपी के तरफ से बाइक से शराब लेकर आ रहे थे। इधर, जादोपुर के खरगौली के समीप से उत्पाद विभाग की टीम ने 54 लीटर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.