मोतिहारी, मार्च 18 -- कुंडवा चैनपुर। कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के परसा गांव के नजदीक भारत नेपाल सीमा से नेपाली अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। गिरफ्तार तस्कर सूकन साह कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के परसा का निवासी है। तस्कर के पास से बारह बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बाँर्डर पर घर होने का फायदा उठा कर तस्कर शराब तस्करी आसानी से कर रहा था। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...