मोतिहारी, मार्च 10 -- पहाड़पुर। पहाड़पुर पुलिस ने शराब की डिलीवरी देने जा रहे चार शराब धंधेबाजों को 28 लीटर चुलाई शराब व दो बाइक के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्करों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाजों में एक महिला भी शामिल है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि हरसिद्धि के मटियरिया गांव निवासी अर्जुन मलिक व सुनील मलिक को 14 लीटर चुलाई देशी शराब व एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। वही पहाड़पुर के लखनीपुर गांव निवासी कृष्णावती देवी एवं रामजी पासवान को चौदह लीटर चुलाई शराब व एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...