बक्सर, मई 23 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन थाना की पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 5.40 लीटर शराब बरामद की गई। बीते शुक्रवार की शाम टाउन थाना की पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक बाइक से शराब लेकर कोईरपुरवा की तरफ जाने वाले हैं। पुलिस तत्काल कोईरपुरवा पहुंची। कुछ देर बाद बाइक पर दो युवक नजर आए, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। हालांकि किसी तरह दोनों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दोनों के पेट और पैर पर प्लास्टिक के टेप से चिपके शराब के पैकेट मिले। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम धर्मेंद्र राम पिता फूलन राम और राजू कुमार पिता मुन्ना राम बताया। दोनों शहर के खलासी मुहल्ला के रहने वाले हैं। पुलिस ने बाइक जब्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...