मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के होमलेस चौक के समीप रविवार रात नशे में धुत कार चालक को पुलिस ने पकड़ा। उसकी पहचान भिखनपुरा इलाके के गौरव सिंह के रूप में हुई है। उसे थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मिठनपुरा थाने की पुलिस ने दो बोतल शराब के साथ तीन किशोरों को पकड़ा है। वाहन जांच के दौरान बाइक सवार तीनों को पकड़ा गया। मामला दर्ज कर तीनों को पर्यवेक्षण गृह भेज दिया गया हैं। उधर, सदर थाने की पुलिस ने शराब खरीद बिक्री के मामले में फरार चल रहे आरोपित गरीबनाथ साह को पकड़ा। यह भी पढ़ें- पांच शराबी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित से कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...