गोपालगंज, फरवरी 26 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि जिला उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को कुचायकोट थाने के गोपालपुर-जलालपुर मुख्य सड़क से 780 बोतल शराब के साथ एक कार को जब्त कर लिया। इस दौरान टीम ने दो शराब तस्करों की भी गिरफ्तारी की।गिरफ्तार तस्कर महम्मदपुर थाने के हरपुर टेंगराही गांव के आयुष कुमार व कासी टेंगराही गांव के कादिर आलम है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इधर, उत्पाद विभाग की टीम ने कुचायकोट थाने के बरदाहा गांव के समीप से 27 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर विश्वम्भरपुर थाने के सल्लेपुर गांव के विश्वजीत कुंवर को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.