गोपालगंज, मई 2 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिपाया व सासामूसा-बघउच सड़क से 441 बोतल शराब के साथ एक ऑटो व दो बाइक जब्त कर लिया। इस दौरान टीम ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया । गिरफ्तार तस्कर बक्सर जिले के ब्रम्हपुर थाने के राजू कुमार सिंह व कुचायकोट थाने के नया टोला दलेया गांव के संजय साह है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...