मधेपुरा, मार्च 7 -- पुरैनी। प्रखंड क्षेत्र में शराब कारोबारी की घर पकड़ को लेकर पुरैनी पुलिस एक्शन मोड में आ गया है। पुलिस की गतिविधि को देखकर शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुरैनी थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को करीब बारह बजे पुरैनी पंचायत वार्ड 9 में पंकज सहनी को पुलिस बल ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान 5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। कागजी प्रक्रिया के बाद जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पंकज सहनी के रूप में पहचान हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...