मधेपुरा, मार्च 3 -- सिंहेश्वर। थाना क्षेत्र गिद्धा चौक से आगे बैहरारी जाने वाली सड़क पर वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर रखी 57 लीटर शराब बरामद की गयी। एसआई सुड्डू कुमार ने बताया कि डीएल 5 एसबीएच 6365 बाइक पर सवार एक युवक बाइक बोरा में शराब बांधकर बैहरारी की ओर से गिद्धा की ओर जा रहा था। शराब तस्करी की सूचना थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को मिली। उन्होंने सूचना को गंभीरता से लेते हुए वाहनों की जांच शुरू कराई। वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को रोका गया। युवक की पहचान सुखासन वार्ड पांच निवासी उदय कुमार उर्फ छोटु के रूप में हुई। बाइक पर बंधे बोरे की जांच करने पर 57 लीटर देसी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबारी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। शराब हुई बरामद धंधेबाज फरार सिंहेश्वर। थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा चौक के पास स्थि...