हल्द्वानी, मई 21 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। जीआरपी ने कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। रेलवे स्टेशन काशीपुर के पास चेकिंग के दौरान जीआरपी कर्मियों को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पास में ही कच्ची शराब की बिक्री कर रहा है। एसआई कृष्ण वीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की और कंचन सिंह निवासी टांडा उज्जैन, काशीपुर यूएस नगर को पकड़ा। उसके पास से 64 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...