बेंगलुरु, अगस्त 11 -- बेंगलुरु में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मशहूर शराब कंपनी डियाजियो (Diageo) की डिस्टिलरी यूनिट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की करीब 18,000 पेटियां जब्त कर ली हैं। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा नियमों के कथित उल्लंघन, विशेषकर बोतलों पर 'रीसाइकिल प्लास्टिक मार्किंग' न होने के कारण की गई है। जब्त की गई शराब और प्लास्टिक सामग्री की कीमत करीब 1.6 मिलियन डॉलर आंकी गई है।क्यों हुई यह बड़ी कार्रवाई? इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने पिछले सप्ताह बेंगलुरु स्थित डियाजियो की यूनिट- यूनाइटेड स्पिरिट्स की फैक्ट्री का निरीक्षण किया था। एक सरकारी मेमो के मुताबिक, कंपनी अपनी 180 मिलीलीटर वाली शराब की छोटी बोतलों के लिए रीसाइकिल किए गए प्लास्टिक (PET) का इस्तेमाल कर रही थी। हालांकि, निरीक्षण में पाया गया कि इन बोतलो...